نتائج البحث: 6236
|
ترتيب الآية | رقم السورة | رقم الآية | الاية |
5423 | 71 | 4 | يغفر لكم من ذنوبكم ويؤخركم إلى أجل مسمى إن أجل الله إذا جاء لا يؤخر لو كنتم تعلمون |
| | | "वह तुम्हें क्षमा करके तुम्हारे गुनाहों से तुम्हें पाक कर देगा और एक निश्चित समय तक तुम्हे मुहल्लत देगा। निश्चय ही जब अल्लाह का निश्चित समय आ जाता है तो वह टलता नहीं, काश कि तुम जानते!" |
|
5424 | 71 | 5 | قال رب إني دعوت قومي ليلا ونهارا |
| | | उसने कहा, "ऐ मेरे रब! मैंने अपनी क़ौम के लोगों को रात और दिन बुलाया |
|
5425 | 71 | 6 | فلم يزدهم دعائي إلا فرارا |
| | | "किन्तु मेरी पुकार ने उनके पलायन को ही बढ़ाया |
|
5426 | 71 | 7 | وإني كلما دعوتهم لتغفر لهم جعلوا أصابعهم في آذانهم واستغشوا ثيابهم وأصروا واستكبروا استكبارا |
| | | "और जब भी मैंने उन्हें बुलाया, ताकि तू उन्हें क्षमा कर दे, तो उन्होंने अपने कानों में अपनी उँगलियाँ दे लीं और अपने कपड़ो से स्वयं को ढाँक लिया और अपनी हठ पर अड़ गए और बड़ा ही घमंड किया |
|
5427 | 71 | 8 | ثم إني دعوتهم جهارا |
| | | "फिर मैंने उन्हें खुल्लमखुल्ला बुलाया, |
|
5428 | 71 | 9 | ثم إني أعلنت لهم وأسررت لهم إسرارا |
| | | "फिर मैंने उनसे खुले तौर पर भी बातें की और उनसे चुपके-चुपके भी बातें की |
|
5429 | 71 | 10 | فقلت استغفروا ربكم إنه كان غفارا |
| | | "और मैंने कहा, अपने रब से क्षमा की प्रार्थना करो। निश्चय ही वह बड़ा क्षमाशील है, |
|
5430 | 71 | 11 | يرسل السماء عليكم مدرارا |
| | | "वह बादल भेजेगा तुमपर ख़ूब बरसनेवाला, |
|
5431 | 71 | 12 | ويمددكم بأموال وبنين ويجعل لكم جنات ويجعل لكم أنهارا |
| | | "और वह माल और बेटों से तुम्हें बढ़ोतरी प्रदान करेगा, और तुम्हारे लिए बाग़ पैदा करेगा और तुम्हारे लिए नहरें प्रवाहित करेगा |
|
5432 | 71 | 13 | ما لكم لا ترجون لله وقارا |
| | | "तुम्हें क्या हो गया है कि तुम (अपने दिलों में) अल्लाह के लिए किसी गौरव की आशा नहीं रखते? |
|