نتائج البحث: 6236
|
ترتيب الآية | رقم السورة | رقم الآية | الاية |
2742 | 23 | 69 | أم لم يعرفوا رسولهم فهم له منكرون |
| | | या उन लोगों ने अपने रसूल ही को नहीं पहचाना तो इस वजह से इन्कार कर बैठे |
|
2743 | 23 | 70 | أم يقولون به جنة بل جاءهم بالحق وأكثرهم للحق كارهون |
| | | या कहते हैं कि इसको जुनून हो गया है (हरगिज़ उसे जुनून नहीं) बल्कि वह तो उनके पास हक़ बात लेकर आया है और उनमें के अक्सर हक़ बात से नफरत रखते हैं |
|
2744 | 23 | 71 | ولو اتبع الحق أهواءهم لفسدت السماوات والأرض ومن فيهن بل أتيناهم بذكرهم فهم عن ذكرهم معرضون |
| | | और अगर कहीं हक़ उनकी नफसियानी ख्वाहिश की पैरवी करता है तो सारे आसमान व ज़मीन और जो लोग उनमें हैं (सबके सब) बरबाद हो जाते बल्कि हम तो उन्हीं के तज़किरे (जिबरील के वास्ते से) उनके पास लेकर आए तो यह लोग अपने ही तज़किरे से मुँह मोड़तें हैं |
|
2745 | 23 | 72 | أم تسألهم خرجا فخراج ربك خير وهو خير الرازقين |
| | | (ऐ रसूल) क्या तुम उनसे (अपनी रिसालत की) कुछ उजरत माँगतें हों तो तुम्हारे परवरदिगार की उजरत उससे कही बेहतर है और वह तो सबसे बेहतर रोज़ी देने वाला है |
|
2746 | 23 | 73 | وإنك لتدعوهم إلى صراط مستقيم |
| | | और तुम तो यक़ीनन उनको सीधी राह की तरफ बुलाते हो |
|
2747 | 23 | 74 | وإن الذين لا يؤمنون بالآخرة عن الصراط لناكبون |
| | | और इसमें शक नहीं कि जो लोग आख़िरत पर ईमान नहीं रखते वह सीधी राह से हटे हुए हैं |
|
2748 | 23 | 75 | ولو رحمناهم وكشفنا ما بهم من ضر للجوا في طغيانهم يعمهون |
| | | और अगर हम उन पर तरस खायें और जो तकलीफें उनको (कुफ्र की वजह से) पहुँच रही हैं उन को दफा कर दें तो यक़ीनन ये लोग (और भी) अपनी सरकशी पर अड़ जाए और भटकते फिरें |
|
2749 | 23 | 76 | ولقد أخذناهم بالعذاب فما استكانوا لربهم وما يتضرعون |
| | | और हमने उनको अज़ाब में गिरफ्तार किया तो भी वे लोग न तो अपने परवरदिगार के सामने झुके और गिड़गिड़ाएँ |
|
2750 | 23 | 77 | حتى إذا فتحنا عليهم بابا ذا عذاب شديد إذا هم فيه مبلسون |
| | | यहाँ तक कि जब हमने उनके सामने एक सख्त अज़ाब का दरवाज़ा खोल दिया तो उस वक्त फ़ौरन ये लोग बेआस होकर बैठ रहे |
|
2751 | 23 | 78 | وهو الذي أنشأ لكم السمع والأبصار والأفئدة قليلا ما تشكرون |
| | | हालाँकि वही वह (मेहरबान खुदा) है जिसने तुम्हारे लिए कान और ऑंखें और दिल पैदा किये (मगर) तुम लोग हो ही बहुत कम शुक्र करने वाले |
|