نتائج البحث: 6236
|
ترتيب الآية | رقم السورة | رقم الآية | الاية |
2538 | 21 | 55 | قالوا أجئتنا بالحق أم أنت من اللاعبين |
| | | वह लोग कहने लगे तो क्या तुम हमारे पास हक़ बात लेकर आए हो या तुम भी (यूँ ही) दिल्लगी करते हो |
|
2539 | 21 | 56 | قال بل ربكم رب السماوات والأرض الذي فطرهن وأنا على ذلكم من الشاهدين |
| | | इबराहीम ने कहा मज़ाक नहीं ठीक कहता हूँ कि तुम्हारे माबूद व बुत नहीं बल्कि तुम्हारा परवरदिगार आसमान व ज़मीन का मालिक है जिसने उनको पैदा किया और मैं खुद इस बात का तुम्हारे सामने गवाह हूँ |
|
2540 | 21 | 57 | وتالله لأكيدن أصنامكم بعد أن تولوا مدبرين |
| | | और अपने जी में कहा खुदा की क़सम तुम्हारे पीठ फेरने के बाद में तुम्हारे बुतों के साथ एक चाल चलूँगा |
|
2541 | 21 | 58 | فجعلهم جذاذا إلا كبيرا لهم لعلهم إليه يرجعون |
| | | चुनान्चे इबराहीम ने उन बुतों को (तोड़कर) चकनाचूर कर डाला मगर उनके बड़े बुत को (इसलिए रहने दिया) ताकि ये लोग ईद से पलटकर उसकी तरफ रूजू करें |
|
2542 | 21 | 59 | قالوا من فعل هذا بآلهتنا إنه لمن الظالمين |
| | | (जब कुफ्फ़ार को मालूम हुआ) तो कहने लगे जिसने ये गुस्ताख़ी हमारे माबूदों के साथ की है उसने यक़ीनी बड़ा ज़ुल्म किया |
|
2543 | 21 | 60 | قالوا سمعنا فتى يذكرهم يقال له إبراهيم |
| | | (कुछ लोग) कहने लगे हमने एक नौजवान को जिसको लोग इबराहीम कहते हैं उन बुतों का (बुरी तरह) ज़िक्र करते सुना था |
|
2544 | 21 | 61 | قالوا فأتوا به على أعين الناس لعلهم يشهدون |
| | | लोगों ने कहा तो अच्छा उसको सब लोगों के सामने (गिरफ्तार करके) ले आओ ताकि वह (जो कुछ कहें) लोग उसके गवाह रहें |
|
2545 | 21 | 62 | قالوا أأنت فعلت هذا بآلهتنا يا إبراهيم |
| | | (ग़रज़ इबराहीम आए) और लोगों ने उनसे पूछा कि क्यों इबराहीम क्या तुमने माबूदों के साथ ये हरकत की है |
|
2546 | 21 | 63 | قال بل فعله كبيرهم هذا فاسألوهم إن كانوا ينطقون |
| | | इबराहीम ने कहा बल्कि ये हरकत इन बुतों (खुदाओं) के बड़े (खुदा) ने की है तो अगर ये बुत बोल सकते हों तो उनही से पूछ देखो |
|
2547 | 21 | 64 | فرجعوا إلى أنفسهم فقالوا إنكم أنتم الظالمون |
| | | इस पर उन लोगों ने अपने जी में सोचा तो (एक दूसरे से) कहने लगे बेशक तुम ही लोग खुद बर सरे नाहक़ हो |
|