نتائج البحث: 6236
|
ترتيب الآية | رقم السورة | رقم الآية | الاية |
2458 | 20 | 110 | يعلم ما بين أيديهم وما خلفهم ولا يحيطون به علما |
| | | वह जानता है जो कुछ उनके आगे है और जो कुछ उनके पीछे है, किन्तु वे अपने ज्ञान से उसपर हावी नहीं हो सकते |
|
2459 | 20 | 111 | وعنت الوجوه للحي القيوم وقد خاب من حمل ظلما |
| | | चेहरे उस जीवन्त, शाश्वत सत्ता के आगे झुकें होंगे। असफल हुआ वह जिसने ज़ुल्म का बोझ उठाया |
|
2460 | 20 | 112 | ومن يعمل من الصالحات وهو مؤمن فلا يخاف ظلما ولا هضما |
| | | किन्तु जो कोई अच्छे कर्म करे और हो वह मोमिन, तो उसे न तो किसी ज़ुल्म का भय होगा और न हक़ मारे जाने का |
|
2461 | 20 | 113 | وكذلك أنزلناه قرآنا عربيا وصرفنا فيه من الوعيد لعلهم يتقون أو يحدث لهم ذكرا |
| | | और इस प्रकार हमने इसे अरबी क़ुरआन के रूप में अवतरित किया है और हमने इसमें तरह-तरह से चेतावनी दी है, ताकि वे डर रखें या यह उन्हें होश दिलाए |
|
2462 | 20 | 114 | فتعالى الله الملك الحق ولا تعجل بالقرآن من قبل أن يقضى إليك وحيه وقل رب زدني علما |
| | | अतः सर्वोच्च है अल्लाह, सच्चा सम्राट! क़ुरआन के (फ़ैसले के) सिलसिले में जल्दी न करो, जब तक कि वह पूरा न हो जाए। तेरी ओर उसकी प्रकाशना हो रही है। और कहो, "मेरे रब, मुझे ज्ञान में अभिवृद्धि प्रदान कर।" |
|
2463 | 20 | 115 | ولقد عهدنا إلى آدم من قبل فنسي ولم نجد له عزما |
| | | और हमने इससे पहले आदम से वचन लिया था, किन्तु वह भूल गया और हमने उसमें इरादे की मज़बूती न पाई |
|
2464 | 20 | 116 | وإذ قلنا للملائكة اسجدوا لآدم فسجدوا إلا إبليس أبى |
| | | और जब हमने फ़रिश्तों से कहा, "आदम को सजदा करो।" तो उन्होंने सजदा किया सिवाय इबलीस के, वह इनकार कर बैठा |
|
2465 | 20 | 117 | فقلنا يا آدم إن هذا عدو لك ولزوجك فلا يخرجنكما من الجنة فتشقى |
| | | इसपर हमने कहा, "ऐ आदम! निश्चय ही यह तुम्हारा और तुम्हारी पत्नी का शत्रु है। ऐसा न हो कि तुम दोनों को जन्नत से निकलवा दे और तुम तकलीफ़ में पड़ जाओ |
|
2466 | 20 | 118 | إن لك ألا تجوع فيها ولا تعرى |
| | | तुम्हारे लिए तो ऐसा है कि न तुम यहाँ भूखे रहोगे और न नंगे |
|
2467 | 20 | 119 | وأنك لا تظمأ فيها ولا تضحى |
| | | और यह कि न यहाँ प्यासे रहोगे और न धूप की तकलीफ़ उठाओगे।" |
|