نتائج البحث: 6236
|
ترتيب الآية | رقم السورة | رقم الآية | الاية |
2270 | 19 | 20 | قالت أنى يكون لي غلام ولم يمسسني بشر ولم أك بغيا |
| | | वह बोली, "मेरे कहाँ से लड़का होगा, जबकि मुझे किसी आदमी ने छुआ तक नही और न मैं कोई बदचलन हूँ?" |
|
2271 | 19 | 21 | قال كذلك قال ربك هو علي هين ولنجعله آية للناس ورحمة منا وكان أمرا مقضيا |
| | | उसने कहा, "ऐसा ही होगा। रब ने कहा है कि यह मेरे लिए सहज है। और ऐसा इसलिए होगा (ताकि हम तुझे) और ताकि हम उसे लोगों के लिए एक निशानी बनाएँ और अपनी ओर से एक दयालुता। यह तो ऐसी बात है जिसका निर्णय हो चुका है।" |
|
2272 | 19 | 22 | فحملته فانتبذت به مكانا قصيا |
| | | फिर उसे उस (बच्चे) का गर्भ रह गया और वह उसे लिए हुए एक दूर के स्थान पर अलग चली गई। |
|
2273 | 19 | 23 | فأجاءها المخاض إلى جذع النخلة قالت يا ليتني مت قبل هذا وكنت نسيا منسيا |
| | | अन्ततः प्रसव पीड़ा उसे एक खजूर के तने के पास ले आई। वह कहने लगी, "क्या ही अच्छा होता कि मैं इससे पहले ही मर जाती और भूली-बिसरी हो गई होती!" |
|
2274 | 19 | 24 | فناداها من تحتها ألا تحزني قد جعل ربك تحتك سريا |
| | | उस समय उसे उसके नीचे से पुकारा, "शोकाकुल न हो। तेरे रब ने तेरे नीचे एक स्रोत प्रवाहित कर रखा है। |
|
2275 | 19 | 25 | وهزي إليك بجذع النخلة تساقط عليك رطبا جنيا |
| | | तू खजूर के उस वृक्ष के तने को पकड़कर अपनी ओर हिला। तेरे ऊपर ताज़ा पकी-पकी खजूरें टपक पड़ेगी |
|
2276 | 19 | 26 | فكلي واشربي وقري عينا فإما ترين من البشر أحدا فقولي إني نذرت للرحمن صوما فلن أكلم اليوم إنسيا |
| | | अतः तू उसे खा और पी और आँखें ठंडी कर। फिर यदि तू किसी आदमी को देखे तो कह देना, मैंने तो रहमान के लिए रोज़े की मन्नत मानी है। इसलिए मैं आज किसी मनुष्य से न बोलूँगी।" |
|
2277 | 19 | 27 | فأتت به قومها تحمله قالوا يا مريم لقد جئت شيئا فريا |
| | | फिर वह उस बच्चे को लिए हुए अपनी क़ौम के लोगों के पास आई। वे बोले, "ऐ मरयम, तूने तो बड़ा ही आश्चर्य का काम कर डाला! |
|
2278 | 19 | 28 | يا أخت هارون ما كان أبوك امرأ سوء وما كانت أمك بغيا |
| | | हे हारून की बहन! न तो तेरा बाप ही कोई बुरा आदमी था और न तेरी माँ ही बदचलन थी।" |
|
2279 | 19 | 29 | فأشارت إليه قالوا كيف نكلم من كان في المهد صبيا |
| | | तब उसने उस (बच्चे) की ओर संकेत किया। वे कहने लगे, "हम उससे कैसे बात करें जो पालने में पड़ा हुआ एक बच्चा है?" |
|